ममता ने सभी संवैधानिक मर्यादाओं को किया तार -तार।बंगाल की हिंसा को सरकार का संरक्षण।- विजयवर्गीय

Spread the love
 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में तृण मूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हिंसा में भाजपा वर्करों और हिंदुओं को चुन चुन कर शिकार बनाया गया है। हद(अश्विनी भाटिया)/ दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल के प्रभारी श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुलगते बंगाल विषय परदेश के साथ एक संवादकार्यक्रम को VC के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया।

 इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत चहल द्वारा किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। श्री विजय वर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि प. बंगाल में तो इस बात की हो गई कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वालों पर भी प्राण घातक हमले किए गए और उनके घरों कोआग के हवाले कर दिया गया। ममता सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा में भाजपा विधायकों और केंद्र से गए मंत्रियों को भी नहीं बक्शा गया। राज्य मेंआतंक का माहौल बनाकर संप्रदाय विशेष को हिन्दुओं पर हमले करने की छूट प्रदान की गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के जान -माल की हानी हुई है। ममता सरकार ने राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की मर्यादा भी नहीं रखी जा रही। उन्होंने कहा कि ममता के आतंकी शासन से भयभीत हजारों लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है। ममता के अत्याचारी शासन के विरूद्ध भाजपा पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेंगी। राज्य में कानून- व्यवस्था की स्थिति इस स्तर तक दयनीय हो चुकी है कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं/ समर्थकों को मौत के घाट उतार दिया गया और महिलाओं की अस्मत लूट ली गई। वह बोले कि हद तो इस बात की है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को रौंदने वाली ममता सरकार की गुंडागर्दी को गैर भाजपाई राजनैतिक दल पूरी बेशर्मी के साथ अपनी मौन स्वीकृति प्रदान की हुए है।अंत में आयोजक कुलजीत चहल ने कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *