भोलानाथ नगर मेन रोड का नामकरण लाला सूरज भान जैन के नाम से किया गया।

Spread the love
 
 

शाहदरा(रमन भाटिया)/यहां भोलानाथ नगर मेन रोड( नियर स्टेट बैंक) का नामकरण लाला सूरज भान जैन के नाम पर कर दिया गया। ज्ञात हो कि स्वर्गीय जैन साहब जनसंघ के समय से ही पार्टी के साथ जुड़े हुए थे और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन जी उन्हीं के सपुत्र हैं।

 स्व. सूरज भान जी आपात काल में जेल में भी रहे और सामाजिक कार्यों में भी अग्रणीय रहे। इस सड़क के नामकरण का पुण्य कार्य भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन द्वारा वर्चुअल लिंक द्वाराकिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री वेद व्यास महाजन, महापौर निर्मल जैन, श्री धर्मवीर शर्मा( राष्ट्रीय सचिव लोकतंत्र सेनानी संघ ), मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर शर्मा और वरिष्ठ नेता श्री विजय कपूर सहित कई भाजपा व संघ परिवार के लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए निर्मल जैन ने कहा कि यह पुण्य कार्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से पूर्ण हुआ है। उन्हें आज इस बात की खुशी भी है कि पार्टी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने इस सड़क का नाम उनके पिता लाला सूरज भान जैन के नाम करके स्व. जैन साहब को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है,जिसके लिए वह सभी के सदैव आभारी रहेंगे। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए श्री धर्मवीर शर्मा ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर उनको भी स्व. जैन साहब जैसे संघ परिवार के निष्ठावान कार्यकर्ता और आपातकाल बंदी लोकतंत्र सेनानी को अपनी श्रद्धांजलि देने अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान जेल में रहे पार्टी के लोगों को सम्मान देकर भाजपा ने लोकतंत्र के सच्चे प्रहरियों को सम्मान दिया है। जिन लोगों ने आपातकाल के काले दौर में सरकार के अलोकतांत्रिक कदमों का विरोध किया उनको कांग्रेस की दमनकारी सरकार ने जेलों में डाल कर कष्टकारी अमानवीय यातनाएं दी जिसके लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा नेता कृष्ण गोपाल शर्मा, श्रीमती पूनम अरोड़ा,विशाल भारद्वाज,अशोक आहूजा, जैन समाज से श्री धर्मपाल जैन और रमेश जैन सहित कई गण मान्य लोग भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *