आर एस चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को फ्री राशन और राखी का वितरण।

Spread the love
 
 

दिल्ली(रमन भाटिया)।यहां गीता भवन,भोलानाथ नगर, शाहदरा में आर एस चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगभग 500 गरीब परिवारों को फ्री राशन और राखी का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी रहे।

विशिष्ठ अतिथियों -श्री राम किशोर शर्मा (अध्यक्ष, भाजपा शाहदरा जिला ), एडवोकेट अश्विनी भाटिया (अध्यक्ष नव निर्मित गीता भवन सभा),पूर्व निगम पार्षद श्री रवि बंसल,श्रीमतिअर्चना कंसल (महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश) कुसुम बंसल(मंत्री,शाहदरा जिला भाजपा )सहित क्षेत्र के कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। अपने उद्बोधन में महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभी लोगों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए ट्रस्ट की अध्यक्षा पारुल चौधरी और संस्थापक विनय चौधरी की प्रशंसा की। श्री रामकिशोर ने भी ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों की की जा रही सेवा के लिए चौधरी परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।अश्विनी भाटिया ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विनय चौधरी, पारुल चौधरी और उनकी समस्त टीम को बधाई दी और कहा कि इस ट्रस्ट ने कोरोना काल में जहां पीड़ित लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई वहीं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का निशुल्क वितरण करके समाज सेवा का उल्लेखनीय कार्य कियाहै। रवि बंसल ने भी ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री मदन शर्मा का अथक प्रयास भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विपिन जैन,विशाल भारद्वाज,अशोक आहूजा, वीरेंद्र सिंधु, वेद प्रकाश शर्मा,सरदार सुच्चा सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह, हरीश मदान, सोनू खेड़ा सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। (वॉयस ऑफ भारत)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *